नई दिल्ली, मार्च 11 -- राज्यसभा में मंगलवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तीखा पलटवार किया। खरगे ने नड्डा को कहा कि वे अपने मंत्रियों को ट्रेनिंग क्यों नहीं देते? एक दिन पहले नड्डा ने भी इसी तरह की नसीहत खरगे को दी थी। दरअसल, राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर उपसभापति हरिवंश आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवा रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान की परिषद के लिए निर्वाचन का प्रस्ताव पेश करने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम पुकारा। लेकिन वह सदन में उपस्थित नहीं थे।मंत्री की अनुपस्थिति शर्म की बात विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि मंत्री की अनुपस्थिति 'शर्म की बात' है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.