देहरादून, जून 21 -- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर उत्तराखंड के देहरादून में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचीं। इस दौरान जब बच्चों ने उनके लिए गीत गाया तो राष्ट्रपति भावुक हो गईं और आंसू पोछते नजर आईं। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी देश या समाज की प्रगति का आकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि उस समाज में लोग दिव्यांगजनों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। भारत का इतिहास संवेदनशीलता और समावेशिता के प्रेरक प्रसंगों से भरा पड़ा है। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईवीएच) में बच्चों के बीच पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस दौरान भावुक हो गईं, जब बच्चों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए गीत तुम जियो हजारों साल.. प्रस्तुत किया। दिव्यांग बच्चों की ओर से मिलीं इन शुभकामनाओं को पाकर राष्ट्रपति मुर्मु अपनी भावनाओं पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.