रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र चौधरी बगान हरमू रोड में आध्यात्मिक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कैंप का उद्घाटन समाजसेवी लाल गोविंद नाथ शाहदेव ने किया। उन्होंने कहा आज बच्चों को स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ नैतिकता एवं आध्यात्मिकता की पढ़ाई की भी आवश्यकता है। मध्य विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या कल्याणी कुमारी ने कहा कि यह शिविर बहुत ही उद्देश्यपूर्ण व आवश्यकता के अनुरूप है। माता-पिता अपने बच्चों को अवश्य भेजें। यह आज के समय की जरूरत है। ग्रीष्मावकाश में बहुत से समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन, यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है, जहां बच्चे बोलचाल व्यवहार व शालीनता सीख रहे हैं। ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.