अमरोहा, मई 26 -- नगर के शुक्लपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरपाल सिंह व वयोवृद्ध अमर सिंह आर्य का फूल मालाएं पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। संयोजक हेतराम सागर ने कहा कि वेद हमारी सनातन संस्कृति है। हमें अपने बच्चों को वैदिक संस्कृति की जानकारी देनी चाहिए। यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कर्म है। हमारे सभी संस्कार जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी यज्ञ के माध्यम से होते हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है। जिसका एकमात्र उपाय यज्ञ करना तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। पूर्व विधायक ने आर्य सभा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कहा कि आर्य समाज के द्वारा निरंतर देश सेवा, संस्कृति की रक्षा तथा जनजागरण का कार्य किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.