गिरडीह, फरवरी 15 -- गिरिडीह। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा गिरिडीह में शनिवार को पीएम श्री विद्यालय कन्वेंशन इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, बीएनएस डीएवी बुलाकी रोड के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा थे। अतिथियों को प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की उपलब्धियां पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने पीएम श्री विद्यालय से संबंधित कार्यक्रम की गतिविधियों एवं विद्यालय की उपलब्धियां से संबंधित बातें रखी। मौके पर डॉ अनुज कुमार ने कहा कि आप सभी अभिभावक और छात्र अपने को भाग्यशाली समझिए कि आप पीएम श्री विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। ब...