बिजनौर, जनवरी 27 -- निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समयानुसार तथा जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिये शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने बच्चों को प्रतिभाग कराने का आह्वान किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरनपुर गढ़ी में ग्राम प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता तथा संकुल प्रभारी महेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व बीआरसी मोबीन हसन ने उपस्थित जनसमुदाय से शासन की योजनाओं में शिक्षकों का सहयोग करने, बच्चों को नियमित तथा समय पर विद्यालय भेजने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने बच्चों को प्रतिभाग कराने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने अपने स्तर से हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया l चौपाल मे शिक्षक नेता मोबीन हसन, मुकेश शर्मा, संजीव, अभिराम, सविता शर्मा, निर्मल...