लखनऊ, जनवरी 5 -- -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन -सुशासन, विकास, राष्ट्रवादी मिशन को बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा 'बाबू जी' का कार्यकालः सीएम योगी -कल्याण सिंह जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में पढ़ा राष्ट्रवाद का पाठः मुख्यमंत्री लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह 'बाबू जी' अपने नाम को उत्तर प्रदेश के कल्याण से साथ जोड़कर सार्थक करते रहे। बाबू जी का कार्यकाल यूपी सरकार के सुशासन, विकास, राष्ट्रवादी मिशन को बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा। भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे कल्याण सिंह मुख्यमंत्री ने ये बातें कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को संबोधित...