रांची, सितम्बर 20 -- रांची। भारतीय सेना के पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मायने तेजी से बदल रहे हैं। जियो पॉलिटिकल हालात बदल रहे हैं। हमें युद्ध जीतना है तो अपने देश में हथियारों पर निर्भरता बढ़ानी होगी। स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि सेना और उद्योग जगत के साझा प्रयास से यह संभव होगा। दोनों मिलकर एक ऐसा इको सिस्टम बना रहे हैं, जो रक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर हो रहा है। इसमें झारखंड की भी सहभागिता हो, यही हमारी कोशिश है। यह आयोजन सशक्त सेना, समृद्ध भारत के सपने को नई ऊर्जा देने वाला है। ईस्ट टेक एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए संभावना का द्वार : राजिंद्र सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के अध्यक्ष राजिंद्र भाटिया ने कहा कि ईस्ट टेक एमएसएमई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.