दुमका, फरवरी 13 -- मसलिया, प्रतिनिधि। लताबड़ गांव के डाकघर के खाता धारी अपने जमा राशि को निकालने के लिए पिछले एक वर्ष से प्रधान डाकघर दुमका एवं मसलिया के उप डाकघर का चक्कर लगा रहे है। परंतु अबतक राशि की निकासी नही हो पाई है। इसको परेशानी को लेकर लताबड़ गांव के कुछ मुख्य व्यक्ति मसलिया उप डाकघर पहुचकर काफी आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध लताबड़ गांव के डाकघर खाता धारी जियाधार मंडल सहित कृष्णा मंडल, श्यामसुंदर मंडल, नोनिगोपाल मंडल, अर्जुन मंडल, राहुल मंडल, मंटु मंडल, दीपक भंडारी, उत्तम मंडल, नीलेश भंडारी आदि ने बताया कि जियाधर मंडल के नाम से डाकघर में कई वर्ष पहले एक खाता खोला गया था। जिस खाते में करीब 30 हजार रुपये लताबड़ शोलह आना रैयत का जमा है। लताबड़ डाकघर में ये खाता उस समय ऑफलाइन जियाधर मंडल के नाम से खोला गया था। बाद में ऑनलाइन के पश्चात जिय...