देहरादून, जून 20 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिनी दौरे पर गुरुवार को जौलीग्रांट पहुंचीं। यहां राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में अपना जन्मदिन मनाएंगी। इसके साथ ही,राष्ट्रपति निकेतन में 132 एकड़ भूमि में बन रहे अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में योग कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इससे पहले,गुरुवार अपराह्न करीब पांच बजे राष्ट्रपति मुर्मु विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचीं। स्वागत समारोह के बाद वह सड़क मार्ग से सीधे राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना रवाना हुईं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा...