हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाते हैं तो उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। निगम के अधीक्षण अभियंता ने सभी डिविजनों को मीटर नहीं लगाने वाले कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मीटर लगने तक वेतन नहीं देने का आदेश जारी किया है। वर्तमान में बिजली के पुराने मीटरों को बदलकर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) में ऊर्जा निगम हल्द्वानी में अनुबंधित कंपनी के माध्यम से मीटर बदलने की कार्रवाई कर रहा है। स्मार्ट मीटर का उपभोक्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। कई स्थानों पर बिना पुराने मीटर की कमियां बताए नया मीटर लगाने से इनकार किया जा रहा है। इसके साथ ही निगम के कार्मिक भी मीटर नहीं बदल रहे हैं। जिससे मीटर बदलने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.