पटना, सितम्बर 21 -- जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि प्रशांत किशोर की ओर से लगाए गए आरोपों पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी को पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्हें तमाम आरोपों पर अपना जवाब देना चाहिए। पार्टी को उनका जवाब चाहिए। वे शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत और कुर्बानी देकर पार्टी को बनाया है। इसे इसी तरह से लुटने नहीं देंगे। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अग्नि परीक्षा से गुजर रही है। इस तरह के गंभीर आरोप पहली बार पार्टी के किसी मंत्री पर लगे हैं। यह सामान्य बात नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्री इस्तीफा देंगे, नीरज कुमार ने कहा कि यह वे कैसे तय कर सकते हैं? लेकिन पार्टी को जवाब तो चाहिए। यह पार्टी की साख का सवाल है। जब तेजस्वी यादव पर इसी तरह के आरोप लगे थे, तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.