औरंगाबाद, मार्च 5 -- देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव निवासी कृष्णा कुमार मिश्रा को अपने अपहरण की साजिश रचना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देव थाना में एक लिखित आवेदन कृष्णा मिश्रा के पिता अजीत मिश्रा ने दिया था। इस आवेदन में कहा गया था कि उनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। फिरौती के रूप में पैसों की मांग की जा रही है। व्हाट्सएप कॉल और एसएमएस भेजकर इन पैसों की मांग हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने छानबीन के क्रम में जानकारी जुटाई और कृष्णा मिश्रा को रफीगंज इलाके से बरामद कर लिया। कृष्णा मिश्रा से जब पूछताछ की गई तो उसने अपहरण की झूठी साजिश रचने की बात का खुलासा किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि कृष्णा मिश्रा ने खुद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.