बरेली, नवम्बर 29 -- शेरगढ़। विकासखंड के गांव तकिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत, धार्मिक गीत और नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। रानी लक्ष्मीबाई, मीराबाई और अहिल्याबाई की झांकियां प्रस्तुत की गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि अधिकारों के लिए महिलाएं आगे आएं। जिला पंचायत सदस्य रेखा पटेल, पल्लवी गंगवार एडवोकेट, शिवांगी गंगवार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। यहां ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, आचार्य नेहा देवी, पूजा, रानी, निशा मौर्या, शुभम कुर्मी, विपिन गंगवार आदि रहे। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.