कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (समग्र शिक्षा) अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को डायट में किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न निर्धारित विषयों-पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दे, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीव विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी तथा गणित भौतिक विज्ञान एवं खेल पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन डीएम मधुसूदन हल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने करते हुए बच्चों द्वारा प्रदर्शित मॉडल की सराहना किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि वह अपने अंदर वैज्ञानित सोच विकिसत करें। प्रदर्शन परिणाम में जूनियर वर्ग में पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.