सिमडेगा, मार्च 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरना सनातन सुरक्षा समिति की बैठक पुना बेसरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरना सनातन समाज के सभी लोगो की भागीदारी सरहुल पर्व में सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में एक अप्रैल को सरहुल की पूजा में सभी जाति समाज के अगुवा लोगो को आमंत्रित करने का निर्णय हुआ। मौके पर सलडेगा सरना स्थल से भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लेते हुए सभी लोगो से पारंपरिक परिधान में शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित पुना बेसरा, जगदीश साहु आदि ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने संस्कार,संस्कृति, परंपरा, पर्व त्योहार, पूजन आदि के प्रति जागरूक करने की जिम्मेवारी हम सभी की है। उन्होने युवा वर्ग से भी कार्यक्रम में भागीदारी देने की अपील की। बैठक में सदस्यों के बीच कार्यो का बंटवारा भी किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.