दुमका, अगस्त 19 -- दुमका। प्रतिनिधि झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका के बैनर तले जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम की अध्यक्षता में सोमवार को सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम एवं जिला मंत्री विजय कुमार दास ने भूख हड़ताल किया। भूख हड़ताल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार दास ने कहा कि सफाई कर्मचारी राज महासंघ के आह्वान पर एक दिन का हड़ताल करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे थे। सफाई कर्मचारी के मुख्य मांग जो 10 वर्षों से नगर परिषद में सफाई कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। सभी को स्थायीकरण किया जाए एवं लंबित बकाया मानदेय दिया जाए सहित अन्य मांग शामिल हैं। यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। 21 अगस्त को सफाई कर्मचारी रैली निकालकर अपनी मांगो...