बलरामपुर, जनवरी 30 -- पचपेड़वा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक पचपेड़वा परिसर में मासिक किसान पंचायत के दौरान धरना आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील उपाध्यक्ष आलम खान ने किया। धरने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री संबोधित छह सूत्री ज्ञापन ग्राम विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें चंदनपुर क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित कराने की मांग प्रमुख रही। किसानों का कहना था कि चंदनपुर क्षेत्र में नेटवर्क की गंभीर समस्या के कारण लोगों को ऑनलाइन सेवाओं, बैंकिंग कार्यों, पढ़ाई और आपातकालीन संपर्क में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आलम खान ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। धरने में ब्लॉक उपाध्यक्ष हनुमान, नगर संरक्षक रोहित कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष घनश्याम भारती,...