संतकबीरनगर, मार्च 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत धर्मसिहवा का वार्ड नंबर 2 बढ़या मूलभूत सुविधाएं और विकास पूरी तरह से शून्य है। इस‌ वार्ड की लगभग पन्द्रह सौ की आबादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। नगर पंचायत के इस वार्ड में नालियां जल निकासी की समस्या से जाम हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। नगर पंचायत के इस वार्ड में जल जीवन मिशन के तहत लाखों खर्च करके बना पानी की टंकी शो-पीस बनी है। मिशन के तहत सप्लाई के लिए हर घर तक पाईप लगा के छोड़ दिया गया है। ट्रायल के बाद लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। लोगों को अभी भी स्वच्छ पेयजल का इंतजार है। बढ़या वार्ड पूरी तरह से बदहाली का शिकार है। स्वास्थ्य सेवा शून्य हैं। बढ़या वार्ड में पानी की निकास न होने के कारण नाली पूरी तरह से जाम पड़ी हुई है। नालियों का प...