नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- महिंद्रा ने पिछले करीब 18 महीनों में अपनी लाइन-अप को काफी मजबूत किया है। कंपनी ने एक तरफ ऑल-इलेक्ट्रिक XEV 9e, BE 6 और XEV 9S जैसे नए ईवी मॉडल उतारे हैं। वहीं, दूसरी ओर थार का फेसलिफ्ट और थार रॉक्स भी पेश किए। अब साल 2026 में भी कंपनी अपने कई मॉडलों को लॉन्च करेगी। हालांकि, साल 2026 में महिंद्रा किसी बिल्कुल नए नाम से मॉडल लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी अपनी दो सबसे पॉपुलर एसयूवी XUV700 और स्कॉर्पियो-N को फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं अपकमिंग दोनों एसयूवी के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से। XUV 7XO हो सकता है नया नाम चार साल पहले लॉन्च हुई XUV700 अब मिड-लाइफ अपडेट के लिए तैयार है और इसका नया नाम XUV 7XO हो सकता है। टेस्टिंग के दौरान नजर आई कैमोफ्लाज गाड़ियों से संकेत मिलता है कि ...