नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- रेनो इंडिया की मार्च सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 3 मॉडल बेच रही है। इसमें एक सस्ती क्विड हैचबैक, एक काइगर SUV और एक ट्राइबर MPV शामिल है। ट्राइबर कंपनी के साथ देश की भी सबसे सस्ती 7-सीटर कार है। बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होता है। हालांकि, बिक्री के मामले में इन दोनों MPV से काफी पीछे है। वैसे, ट्राइबर कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। इसकी सेल्स का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले महीने यानी मार्च में इसी बिक्री काइगर और क्विड से ज्यादा रही। चलिए सबसे पहले आपको रेनो की पिछले 3 महीने की सेल्स के बारे में बताते हैं। रेनो इंडिया के मॉडल की पिछले 3 महीने की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो ट्राइबर की जनवरी में 1,456 यूनिट, फरवरी में 1,...