कुशीनगर, मार्च 24 -- कुशीनगर। अपनी जनता पार्टी के जिला इकाई की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हुई इस बैठक में रथ यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से सभी साथी लग जाएं। जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रथ यात्रा का कार्यक्रम जनपद में आगामी 7 से 9 अप्रैल तक निकलेगी। इस रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं समर्थकों को पूरे मनोयोग से लगना पड़ेगा। बैठक में जनार्दन कुशवाहा जिलाध्यक्ष युवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.