हजारीबाग, जनवरी 31 -- बरही प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के समापन समारोह को मुख्यअतिथि हजारीबाग संस्कृति संस्थान के संस्थापक पद्मश्री बुलू इमाम के संबोधन के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पूर्व ए आर ओ के सी श्रीवास्तव और विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुरेश सिंह शामिल थे। बुलू इमाम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी कला और अपने सोच से अपनी संस्कृति को बचाना है। उन्हें अपनी संस्कृति के संवाहक बनकर सभी तरफ से इसका विकास करना है। उनका मानना था कि यदि पर्यावरण बचेगा तभी हम मानव जाति इस ब्रह्मांड में खुद को बचा पाएंगे। इसलिए बच्चों को अपने आसपास के वातावरण एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कला प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं की बनाई गई पेंटिंग्स, स्केच, क्राफ्ट, मिट्टी की कल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.