मेरठ, फरवरी 16 -- नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नगर की गिंदौड़िया धर्मशाला में हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग व्यवस्था प्रमुख डॉ. नीरज सिंघल ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना सर संघचालक डॉ. केशव बलिरामराम हेडगेवार ने 1925 में हिन्दू एकता और भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए की थी। सौ वर्षों में संघ ने समाज के हर क्षेत्र में सेवा के नये सोपान तय किए हैं। संघ देशभक्त और अनुशासित व्यक्तियों का निर्माण करता है। देश और समाज के लिए संघ अनुकरणीय कार्य करता है। जिला संचालक धर्मेश ने संघ के पंच प्रण पर मार्गदर्शन करते हुए कुटुबं प्रबोधन, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य पर मार्गदर्शन किया। संचालन कर रहे पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.