मेरठ, मई 9 -- मेरठ/मवाना। हिटी मवाना थाने में गुरुवार को अजब गजब मामला हुआ। एक महिला अपना ही मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर थाने पहुंच गई और बताया कि यह मृत्यु प्रमाण पत्र मेरठ नगर निगम से बनवाया गया है। करीब नौ महीने से उसके पति के पास है। प्रमाण पत्र को पुलिस को दिखाते हुए महिला ने कहा मैं तो जिंदा हूं और पति ने किसी साजिश के तहत यह प्रमाण पत्र बनवाया है। हस्तिनापुर के गुड़ा गांव निवासी अरुणा गुरुवार दोपहर मवाना थाने पहुंची। अरुणा ने पुलिस को बताया पांच साल पहले उसकी शादी मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अमित से हुई थी। बताया शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो चार साल की है। महिला ने पुलिस को मृत्यु प्रमाण पत्र दिया, जिस पर अरुणा का नाम दर्ज है। अरुणा ने बताया पति ने यह फर्जी प्रमाण पत्र नौ माह पूर्व बनवाया था। प्रमाण पत्र को लेकर पिछल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.