हापुड़, जनवरी 7 -- अपना दल(एस) जिला हापुड़ इकाइ की मंगलवार को मेरठ रोड स्थित आवास विकास में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने कहा कि अपना दल(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने जनपद में मासिक बैठक का आयोजन कर पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी अपनी अपनी विधानसभा एवं जोन में जाकर लोगों को अपना दल की नीतियों के बारे में जानकारी दें, ताकि उन्हें पार्टी से जोड़ा जा सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार सदस्यता अभियान चलाते रहे। इस मौके पर पूनम देवी, सरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.