शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापारी समाज के मसीहा एवं व्यापार मंडल के जन्मदाता स्व: पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की 87 वीं जन्म जयंती को सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के प्रतिष्ठान ओम पेंट्स बहादुरगंज पर शर्बत वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने अपने 86 वर्ष के जीवन में 50 वर्ष से अधिक का समय व्यापारी समाज के सम्मान व सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने व्यापारी समाज को प्रदेश एवं देश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नाम से एक पहचान दी। जिसमें व्यापारी समाज नौकरशाहों व अराजक तत्वों के उत्पीड़न से अपना बचाव कर सके। उनकी कड़ी मेहनत और लगन से आज उत्तर प्रदेश के गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.