रांची, जुलाई 17 -- रांची। श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को सद्गुरुकृपा अपना घर आश्रम में 37 दिव्यांगजनों को भोजन कराया गया। उद्देश्य मानव सेवा कार्य को बढ़ाव देना था। इस दौरान करण प्रसाद, श्याम शशि वर्मा, प्रदीप सिंघानिया, सुहानी सिन्हा मौजूद रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल और सचिव मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...