शामली, जनवरी 29 -- गुरूवार को अपना घर आश्रम का 11वां स्थापना दिवस बड़े हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, धार्मिक संतों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आश्रम की सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं आश्रम के संस्थापक संरक्षक राजेश्वर बंसल ने कहा कि अपना घर आश्रम की शुरुआत भरतपुर से हुई थी, जहां डॉक्टर माधुरी एवं उनके पति भारद्वाज द्वारा प्रभु जनों की सेवा का कार्य प्रारंभ किया गया। उसी प्रेरणा से समाजसेवियों के सहयोग से शामली में भी अपना घर आश्रम की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि अब तक आश्रम में 1091 प्रभु जनों का उपचार किया जा चुका है, जिनमें से 463 प्रभु जनों को उनके बिछड़े हुए परिजनों से मिलाया गया। वर्तमान में आश्रम में 128 पुरुष प्रभु जनों एवं 70 महिला प्रभु जनों के लि...