नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- - सबके सहयोग से 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना होगा विधि सिंह अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने के बाद कहा कि यह धर्म ध्वज भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है। यह संदेश भी है कि प्राण जाए पर वचन न जाए...। अब संकल्पों को सिद्धि मिली है। धर्म ध्वज फहराने के मौके पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व राममय हो गया है। सदियों की वेदना अब विराम पा रही है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति हुई है जिसकी अग्नि 500 वर्ष तक प्रज्ज्वलित रही। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन से पहले सप्तमंडप में जाकर ऋषि वाल्मीकि, अगत्स्य, वशिष्ठ, विश्वामित्र, शबरी, निषाद राज के दर्शन और पूजन किए। इसके बाद शेषावतार मंदिर पहुंचे। फिर मुहूर्त के मुताबिक 11:45 बजे धर्म ध्वज फहराई। मोदी...