गोरखपुर, नवम्बर 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में वर्क-फ्रॉम-होम जॉब का झांसा देकर एक युवती से Rs.6.17 लाख की ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है। राप्तीनगर निवासी 22 वर्षीय शिखा गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम नौकरी की तलाश के दौरान उन्हें टेलीग्राम पर एक जॉब-ऑफर मिला, जिसमें कंपनी का प्रतिनिधि होने का दावा कर उन्हें टास्क देकर कमाई का वादा किया गया। शिखा के अनुसार ठगों ने 'डिपॉजिट कर आइटम बूस्टिंग' नामक स्कीम में अधिक मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में भुगतान करा दिए। शुरुआत में कुछ राशि जमा कराने पर उन्हें शुरुआती मुनाफे का भ्रामक रिस्पांस भी दिया गया, जिससे उनका भरोसा बना रहा। इसके बाद उन्होंने कुल Rs.6.17 लाख विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब शिखा ने अपना मुनाफा निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.