भागलपुर, अगस्त 28 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गोसाईंदासपुर पंचायत के वार्ड पांच और आठ के बाढ़ पीड़ित परिवारों ने करीब 150 की संख्या में बुधवार को अंचल कार्यालय नाथनगर पहुंचकर सीओ से जीआर राशि की मांग की। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि हमारे पंचायत में कुछ ही परिवार को बाढ़ राहत की जीआर राशि मिली है। बाकी 150 से अधिक ऐसे परिवार हैं जो अब भी जीआर राशि से वंचित हैं। पूर्व वार्ड सदस्य प्रभाकर झा ने बताया जिन बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि नहीं मिली है उनके लिए सहायता राशि की मांग को लेकर सीओ के समक्ष आवेदन दिया गया है। अंचल में मानव बल की कमी है जिसके कारण बाढ़ पीड़ितों का बैंक खाता और नाम को अपलोड करने में परेशानी हो रही है। सीओ द्वारा आगामी 30 अगस्त तक जीआर राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.