गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला शतरंज संघ से संबद्ध ब्रेन चेस एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को विजय चौक स्थित एसएस एकेडमी में एक दिवसीय अंडर-25 व अंडर-11 ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पांच चक्रों में रैपिड फॉर्मेट में खेली जाएगी। आयोजक ने बताया कि इसमें किसी भी स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। अंडर-9, अंडर-7 और बेस्ट स्कूल ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। प्रवेश शुल्क 400 रुपये है। पंजीकरण 10 अगस्त की सुबह 9 से 9:30 बजे तक होगा। पुरस्कार वितरण शाम 3:30 बजे किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.