गिरडीह, जनवरी 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतडीह में रविवार देर शाम भूमि विवाद में जमकर हुई फायरिंग में जमुआ पुलिस ने द्वारपहरी के रहनेवाले रामू साव सहित तीन नामजद आरोपियों को बारह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। गौरतलब है कि ग्राम भूपतडीह के संतोष विश्वकर्मा और इसी थाना क्षेत्र के द्वारपहरी निवासी संजय मंडल, कारू यादव, रामू साव, विजय साव एवं ग्राम जोरासांख निवासी अमित वर्मा के बीच जमीन बिक्री एवं रुपए के लेन-देन का विवाद था। इसी क्रम में रविवार की शाम भूपतडीह गांव स्थित संतोष विश्वकर्मा के घर वे लोग दो बाइक से आए और संतोष विश्वकर्मा से पैसे की मांग करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि वे लोग पिस्टल से फायरिंग करने लगे। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने पिस्टल के बट से मारकर संतोष...