हजारीबाग, जनवरी 8 -- चरही/ इचाक, हिटी । बुधवार को चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुए सड़क एक लड़के की मौत हो गई। वह इचाक के मुकेश कुमार मेहता का पुत्र माही कुमार था। उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उसके दो दोस्त भी हादसे में घायल हुए हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से चरही की ओर जा रहा था। चरही घाटी के यूपी मोड़ के समीप बुधवार को दिन के समय दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चरही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता आईआरबी जवान हैं चरही घाटी में मृत लड़के के पि...