लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा के अपट्रॉन उपकेंद्र में मंगलवार को फीडर (बस कप्लर) में धमाके से संविदा कर्मचारी संदीप झुलस गया। आनन-फानन साथी कर्मचारियों ने सिप्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने लेसा प्रबंधन से मांग की है कि घायल कर्मचारी का उपचार पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाए। साथ ही उन्होंने इस विद्युत दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने और लापरवाही के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। वहीं अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को जानकीपुरम सेक्टर-6 उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी करन हाईटेंशन लाइन की चपेट ...