गोरखपुर, फरवरी 24 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव के पास निजी विद्यालय में पढ़ रही कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। हालांकि, आरोपी भी उसी के कक्षा के छात्र हैं। आरोप है कि मंगलवार को छात्रा का भाई स्कूल पर शिकायत लेकर पहुंचा तो छात्र उलझ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से पांच युवकों को चोट लगी। छात्रा के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया बेटी गांव के पास एक निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। उसके साथ ही रिश्तेदार की लड़की भी पढ़ने जाती है। विद्यालय के बाहर छात्राओं के निकलने पर आए दिन विद्यालय में पढ़ने वाले शोहदे छात्राओं के साथ छेडखानी करते थे। इसकी जानकारी छात्रा ने अपनी भाई को दिया। भाई मंगलवार को...