गोरखपुर, फरवरी 20 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि दो फरवरी की सुबह वह घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी, तभी गांव के दो युवक अंदर घुस आए और हाथ पकड़कर आपत्तिजनक हरकत करने लगे। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि बाद में आरोपियों के परिजन घर पर चढ़ आए और वृद्ध मामा से मारपीट कर दो बाइक तोड़ दी। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...