पटना, फरवरी 6 -- आईआईटी पटना के वार्षिक टेक्नो-कल्चरल मैनेजमेंट महोत्सव अन्वेषा-26 का शुक्रवार से औपचारिक शुभारंभ हो गया। अन्वेषा के 15वें संस्करण की थीम 'पैलिन्जेनेसिस रिवेरी' है, जो पुनर्जन्म, कल्पनाशीलता और रचनात्मक नवोत्थान का प्रतीक मानी जा रही है। महोत्सव का आधिकारिक शुभंकर 'एरिवन' नवाचार, युवा ऊर्जा और उत्साह का प्रतिनिधित्व करता है। उद्घाटन दिवस पर दिनभर छात्र-केंद्रित गतिविधियों के बाद सायंकाल भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मनहर सेठ की काव्यात्मक महफिल, स्पिक मैके की ओर से प्रस्तुत कविता द्विवेदी का नृत्य और रामपुर के वारसी ब्रदर्स की कव्वाली ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। छात्र समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ अन्वेष...