संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रैली के बाद मेंहदावल के टंड़वरिया चौराहे पर कार्यक्रम करके सत्य व न्याय के उनके आदर्शों का जीवन में अनुकरण करने का संकल्प लिया गया। शोभा यात्रा की शुरुआत मंझरिया तिवारी से हुई। बड़ी संख्या में भगवान परशुराम के अनुयायी जयकारे लगाते हुए नन्दौर से मेंहदावल टंड़वरिया चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम की जीवन हमें अन्याय का डंटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित करता है। वह ब्राहमण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी जीवनी से हमें सीखने की जरूरत है। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने किसी भी हालात से समझौता न...