गंगापार, जनवरी 7 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा एवं उसके आसपास के गांवों के किसान अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। किसानों ने फसलों की सुरक्षा के लिए एसडीएम बारा को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि गत वर्ष भी इस तरह की समस्या आई थी। किसानों की मांग पर एसडीएम बारा ने इलाके के आवारा मवेशियों को पांडर गोशाला में समावेशित करने की व्यवस्था की थी। किसानों ने इस वर्ष अस्थाई गोशाला अथवा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवस्था करने की मांग की है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने खंड विकास अधिकारी जसरा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र, मूल चंद्र, महाबीर, रमेश चंद्र, सुमंत तिवारी, इस्लाम, अभिनय, संतोष कुमार, योगेन्द्र कुमार, धीरज, संजय कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...