भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोतवाली चौक कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर एवं ब्राह्मण मंडल धर्मशाला स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में 17 दिवसीय मां अन्नपूर्णा की पूजा के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना कर कथा पाठ किया। अन्नपूर्णा मंदिर के पंडित रामानुज मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान के अंतिम दिन अखंड संकीर्तन का पाठ किया जाएगा, और मां अन्नपूर्णा को भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण किया जाएगा। साथ ही भक्तों के बीच जयंती (धान की बाली ) का भी वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...