कौशाम्बी, जनवरी 30 -- डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने नेवादा ब्लॉक के बैरागीपुर बसुहार स्थित अन्नपूर्णा डेयरी में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने मिश्रित दूध का नमूना लिया। साथ ही, टीम ने मौके पर पाई गई खामियों पर डेयरी संचालक को नोटिस भेजे जाने की बात कही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार व अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को मिलावटी दूध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बैरागीपुर स्थित एक दुग्ध डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्शन सेंटर द्वारा भेजे जा रहे मिश्रित दूध का नमूना प्रयोगशाला में भेजने के लिए लिया। इतना ही नहीं, डेयरी में पाई गई कमियों पर संबंधित डेयरी को नोटिस भी भेजे जाने की बात कही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार ने डेयरी संचालक को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर मिलावटी दूध बाजारों में नही...