फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- भारतीय हलघर किसान यूनियन अन्नदाता के हक की आवाज बुलंद करेगी। प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। किसी भी स्तर पर अन्नदाता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यह बात भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज भगत ने गुरुवार को कृष्ण मैरिज होम, धीरपुरा रोड बनकट पर आयोजित संगठन की बैठक में कही। उन्होंने संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती देने और किसानों की समस्या का समाधान कराए जाने का आवाहन किया। मुख्य महासचिव देशराज भगत ने पुनः उदयवीर सिंह यादव को प्रदेश महासचिव बनाए जाने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.