सिमडेगा, अक्टूबर 31 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेठमा भंडारटोली में शुक्रवार को नवाखानी पर्व धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा उपस्थित थी। कार्यक्रम में अन्न की अच्छी उपज के लिए ईश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुत की गई। मौके पर जोसिमा ने लोगों को नवाखानी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन ईश्वर को अच्छी उपज के लिए धन्यवाद देने का दिन है। अन्नदाता के प्रति कृतज्ञ होकर उन्हें याद करें। नवाखानी के दिन विश्वासी अपनी पहली उपज का हिस्सा ईश्वर के नाम पर दान के रूप में समर्पित करते हैं। साथ ही आने वाले वर्षों में भी अच्छी बारिश हो और अच्छी फसल हो इसके लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर की असीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.