रांची, दिसम्बर 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकारा स्थित सीएनआई संत अन्द्रियास चर्च में क्रिसमस के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मसीही विश्वासियों ने भक्तिमय वातावरण में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्रिसमस पवित्र आराधना एवं प्रभु भोज आराधना अनुष्ठान का संचालन पेरिश पुरोहित एमएम हांसदा तथा रांची बहुबाजार से आए पादरी रेव्ह. हेमंत रवि हंस के नेतृत्व में किया गया। आराधना के दौरान मंडली प्रचारकों द्वारा बाइबल के पवित्र वचनों का पाठ किया गया। उपदेश के क्रम में रांची डोरंडा पेरिश के पुरोहित रेव्ह. हेमंत रवि हंस ने कहा कि क्रिसमस मानवता के प्रति परमेश्वर के प्रेम और करुणा को प्रकट करने का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए क्रिसमस का वास्तविक अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.