बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- पूजा पंडाल अन्दी : 22 वर्षों से अटूट आस्था का बना है केंद्र, मां के दर्शन को उमड़ती है भीड़ इस बार दुर्गा पूजा में दिखेगा भव्यता का अद्वितीय संगम, चल रही है जोर-शोर से तैयारी पूजा पंडाल की साज-सज्जा और प्रकाश की आधुनिक व्यवस्था खूब भायेगी श्रद्धालुओं को फोटो अस्थावां पूजा 01 : भक्तों को मां दुर्गा कुछ यूं ही रूप में महिषासुर का वध करतीं दिखेंगी। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड का अंदी गांव पिछले 22 सालों से श्रद्धा, आस्था और परंपरा का अद्वितीय संगम बना हुआ है। यह हर साल मां शेरावाली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना होती है। बीते दो दशकों से यह धार्मिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। बल्कि, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को भी जीवंत करता आया है। गांव की न्यू दुर्गा पूजा समिति के लोग जोर-शोर से तैय...