कौशाम्बी, मई 17 -- विकास खंड कड़ा के ग्राम पंचायत दौलतपुर कसार में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों व आस-पास के लोगों को अंतिम संस्कार करने में सहूलियत मिलेगी। ग्रामपंचायत दौलतपुर कसार में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन करते हुए अन्त्येष्टि स्थल की सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड चबूतरा, शांति स्थल, शव स्नान गृह, बाथरूम और शौचालय शामिल है। साथ ही पानी की व्यवस्था के लिए टंकी और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने इस स्थल को साफ सुथरा बनाए रखने का उपस्थित लोगों से आवाहन किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ग्...