बरेली, जनवरी 12 -- अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संस्था की कार्यकारिणी सभा की रविवार को बैठक की गई। जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजीव बूवना को संगठन का क्षेत्रीय महामंत्री और बबीता रस्तोगी को विशाखा समिति जीएसटी का सदस्य बनाया गया। जिला महामंत्री डॉ. प्रमेन्द्र महेश्वरी ने संस्था के उद्देश्य और इस साल प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा की। नवीन अग्रवाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष जगमोहन गुप्ता ने संगठन को सशक्त बनाने की नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान गोपेश अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, पंकज रोहतगी, संजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, संचिन गुप्ता, उमाशंकर ऐरन, हेमा अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल, अनिता खंडेलवाल, आशिमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.