हरिद्वार, जून 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के साथ जनपद के सभी थानों, चौकियों और शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर योग शिविर में भाग लिया। देवसंस्कृति विवि और माता निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के प्रशिक्षकों ने उन्हें योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने जवानों को नियमित योग करने की सलाह दी। एसएसपी डोबाल ने योग प्रशिक्षकों मदन कुमार, विभा आर्या, मांगेराम पाल, विक्रांत तोमर को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.